Apna Dal - S

2
Members
0
Posts
0
Events

उत्तर प्रदेश में वर्ष 1995 में डॉ सोनेलाल पटेल जी के ‘सामाजिक न्याय और विकास’ की विचारधारा को धरातल पर चरितार्थ करते हुए, अपना दल (सोनेलाल), मध्य प्रदेश में पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के सानिध्य में प्रदेश अध्यक्ष अमृतलाल पटेल व राजनीतिक विश्लेषक अतुल मलिकराम के मार्गदर्शन में अपने संगठन को मजबूती प्रदान कर रहा है. आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मध्य प्रदेश के अंदर, पार्टी के कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ जमीनी स्तर, प्रदेशवासियों को शोषित, वंचित, पिछड़े, मजदूर और किसान वर्ग के उत्थान हेतु जागरूक करने के साथ-साथ, संगठित करने का प्रयास कर रहे हैं.

पार्टी ने 2023 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए, प्रदेशभर में 1 करोड़ 10 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा है. इसके लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, ऑनलाइन मेम्बरशिप प्रक्रिया के साथ-साथ संभाग, जिले, तहसील, जनपद पंचायत, जिला पंचायत, नगर पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर, व्यक्तिगत रूप से लोगों को साथ लाने के लिए प्रयत्नरत्न हैं.

मध्य प्रदेश अपना दल (एस) अपनी सम्पूर्ण ताकत के साथ प्रदेशभर में पार्टी को संगठित व सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है और देशभर में पार्टी की “सामाजिक न्याय और विकास” की विकासोन्मुख विचारधारा को प्रबलता से पहुंचाना है.

Feeds